Advertisment
राजनीति

फिर डरी मोदी सरकार! इस सत्र पेश नहीं करेगी वक्फ संशोधन बिल, जेपीसी का कार्यकाल बढ़ाने सदन में प्रस्ताव पारित

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

वक्फ संशोधन विधेयक पर गठित जेपीसी की बैठक में कमेटी के सदस्यों द्वारा समय बढ़ाने की मांग पर अध्यक्ष जंगदबिका पाल ने सदन में प्रस्ताव पेश किया. इसे पारित कर कमेटी का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है. हंगामें के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. लोकसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी सदन की कार्यवाही हंगामें की भेंट चढ़ गया. आज भी सदन में चर्चा पूरी नही हो सकी.

वक्फ संशोधन बिल को लेकर बनाई गई कमेटी को शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह के अंतिम दिन कल यानि 29 नवंबर को रिपोर्ट पेश करना था. लेकिन कमेटी में शामिल विपक्ष के सांसदो व कई सदस्यों ने जेपीसी की बैठक में सुझाव रखा कि अभी भी कई राज्यों के स्टेक होल्डर ने कमेटी के सवालों का जवाब नही दिया और कई स्टेक होल्डरों से चर्चा बाकी है. जिस पर कमेटी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने सदन में आज प्रस्ताव लाया जिस पर सदन ने कमेटी का कार्यकाल बजट सत्र के अंतिम दिन तक बढ़ा दिया है. कमेटी अब बजट सत्र के अंतिम दिन अपनी रिपोर्ट पेश करेगी. इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि वक्फ संशोधन बिल इस सत्र में नही लाया जाएगा .

इसे भी पढ़ें:  अमित शाह के भाषण के Fake Video के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस

पहला सत्र हंगामे में स्थगित, संभल बवाल और अडानी पर चर्चा की मांग

सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई, लेकिन विपक्षी दलों ने अडानी रिश्वतकांड और संभल विवाद को लेकर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया. हंगामें के लोकसभा स्पीकर ने दोपहर 12 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दिया. दोपहर 12 बजे के बाद कार्यवाही फिर से शुरू हुई. इस दौरान जेपीसी के प्रमुख जगदंबिका पाल ने और समय की मांग करते हुए कार्यकाल बढ़ाने से संबंधित प्रस्ताव सदन में पेश किया जिसे पारित कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना आंदोलन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles