
राजनीति
महाराष्ट्र ने ‘विपक्ष’ का नेता बनने लायक भी नहीं छोड़ा, पालघर के साधुओं का श्राप ले डूबा- आचार्य प्रमोद कृष्णम
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में BJP की नेतृत्व वाली ‘महायुति’ की सुनामी आई है. 288 सीटों में से महायुति (NDA) 223 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं महाविकास अघाड़ी सिर्फ 58 सीट पर लीड बनाए हुए है. हालांकि प्रदेश में महायुति की जीत पक्की मानी जा रही है. इस बीच परिणाम को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान सामने आया है.

उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि “महाराष्ट्र ने तो “विपक्ष” के नेता बनने लायक़ भी नहीं छोड़ा राहुल गांधी जी, पालघर के “साधुओं” का “श्राप” ले डूबा.”



