Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

भाजपा के सुनील सोनी 46 हजार मतों से जीते : बोले- सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ मिलकर करेंगे विकास

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उप चुनाव की मतगणना खत्म हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 46 हजार से अधिक वोटों से जीत गए हैं। जीत के बाद रायपुर दक्षिण जीत के बाद सुनील सोनी ने कहा कि, यह जनता की जीत है, इसके लिए रायपुर दक्षिण की जनता का आभार।

उन्होंने आगे कहा कि, रायपुर दक्षिण का अब तेजी से विकास होगा। मैं सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ मिलकर पूरी ईमानदारी के साथ काम करूंगा। मंत्री बनाए जाने की चर्चाओं पर सुनील सोनी ने कहा कि, इसका फैसला आलाकमान करेगा।

ये रहे फ़ाइनल आकड़े 

इसे भी पढ़ें:  पत्रकार की हत्या में पत्नी का हाथ : प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम, गिरफ्तार

मतगणना के अंतिम चरण में बीजेपी को 89059 वोट और कांग्रेस को 42977 मिले। जिसमें बीजेपी ने 46082 वोटों की लीड बनाई। वहीं पोस्टल मतदान में बीजेपी को 161 और कांग्रेस को 76 मिले। अंतिम चरण में बीजेपी को 89220 और कांग्रेस को 43053 वोट मिले। जिसके बाद सुनील सोनी 46167 मतों से विजयी हुए।

कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली जीत 

सुनील सोनी जीत पर चुनाव प्रभारी और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, कार्यकर्ताओं की मेहनत से बड़ी लीड से जीत मिली है। हमने बूथ मैनेज़मेंट पर फोकस किया था। सरकार द्वारा पूरी की गई मोदी गारंटी का लाभ मिला है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला से गैंगरेप, आरोपियों ने सप्ताह भर बंधक बनाकर लूटी आबरू

हर राउंड में भाजपा ने थी बढ़त बनाई 

भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा उन इलाकों में भी पिछड़े रहे। जहां कांग्रेस को वोट मिलने की उम्मीद थी। कांग्रेस में निराशा के बादल दिखने लगे थे। कांग्रेस शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे पहले राउंड के बाद ही मतगणना स्थल से रवाना हो गए हैं।

इंजीनियरिंग कालेज में हुई मतगणना

शनिवार की सुबह रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव के लिए 8:00 बजे मतगणना की शुरुआत हुई है। मतगणना स्थल पर crpf, caf और पुलिस के जवान तैनात किए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच डाक मतपत्र मतगणना स्थल पहुंचाए गए।

इसे भी पढ़ें:  वह चबा गया करैत का सिर : जमीन पर सो रहे युवक को काटा तो युवक ने भी उसे काट लिया, हो गई मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles