Advertisment
Uncategorized

राजधानी बनी अपराध का गढ़: 48 घंटे के भीतर तीन मर्डर और गैंगरेप के बाद फिर मिली एक लाश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर इन दिनों अपराधों का गढ़ बनती जा रही है. पिछले 48 घंटों के भीतर हुई घटनाओं ने पूरे शहर को दहला दिया है. तीन हत्या और एक गैंगरेप की घटना के बाद अब शहर में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश संदिग्ध हालत में नाले में मिली है. लगातार हो रही इन वारदातों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

नाले में मिली अधेड़ की लाश

ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. इंडोर स्टेडियम के पास नाले में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है. घटना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत दो टीआई और भारी पुलिस बल मौजूद है. कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें:  फोटो फ्रेम में आ रहे कार्यकर्ता को पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मारी लात, देखें VIDEO

फावड़े से मार कर दोस्त की हत्या

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक मजदूर ने अपने साथी की फावड़े से हत्या कर दी. दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था. आरोपी नोहर मानिकपुरी ने संतोष कुमार पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, विनायक सिटी में मजदूरी का काम करने वाले संतोष कुमार (40 वर्ष) और नोहर मानिकपुरी (23 वर्ष) साथ में ही रहते थे. देर रात दोनों ने खाना खाने के बाद साथ बैठकर शराब पी. इस दौरान संतोष ने नोहर को ताना मारते हुए कहा ‘कमाई के कुछ पैसे घर भी भेज दिया कर’ ये बात नोहर को नागवार गुजरा. इसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हुई. वहीं नोहर ने संतोष का गला दबाकर फावड़े से उसके सिर पर कई वार कर लहूलुहान कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामले में पुलिस ने आरोपी नोहर को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड के धराली में लापता हुए तीन मजदूर घर लौटे, परिवारवालों ने कर दिया था अंतिम संस्कार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles