Advertisment
Uncategorized

ज्यादातर भारतीयों में होती है इन 5 पोषक तत्वों की कमी, ऐसे कर सकते हैं इनकी कमी दूर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
नई दिल्ली। हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि व्यक्ति के शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी न हो। हालांकि, भारतीयों में आमतौर पर कुछ पोषक तत्वों की कमी (Common Deficiencies In Indians) पाई जाती है। खान-पान में हेल्दी चीजों को शामिल न करना, खाने की मात्रा सही न होना जैसे कई कारण इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। आइए, उन 5 पोषक तत्वों पर नजर डालते हैं, जिनकी कमी (Nutrient Deficiencies in India) भारतीयों में सबसे ज्यादा पाई जाती है और इसे दूर करने के लिए क्या करना चाहिए। 

आयरन

आयरन की कमी भारत में सबसे बड़ी पोषण संबंधी चुनौतियों में से एक है। खासकर महिलाओं और बच्चों में आयरन की कमी आम है। आयरन शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से एनीमिया हो सकता है, जिसके लक्षणों में थकान, कमजोरी और सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं। 

  • आयरन से भरपूर फूड आइटम्स- हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, फलियां, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, और मांस।
इसे भी पढ़ें:  युवती ने हुस्न के जाल में युवक को फंसाया, मिलने के लिए बुलाया, गया तो करने लगी ऐसी हरकत उड़ गए होश

विटामिन-डी

विटामिन-डी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। सूरज की रोशनी से शरीर में विटामिन-डी बनता है, लेकिन भारतीयों में सूरज की रोशनी में कम समय बिताने, रंग गहरा होने जैसे कई कारणों से विटामिन-डी की कमी आम है। इसकी कमी से हड्डियों का कमजोर होना (ऑस्टियोपोरोसिस), मांसपेशियों में दर्द और इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। 

  • विटामिन डी से भरपूर फूड आइटम्स- मछली का तेल, अंडे की जर्दी, दूध और कुछ प्रकार की मशरूम।

विटामिन-बी12

विटामिन-बी12 की कमी ज्यादातर शाकाहारी लोगों में पाई जाती है। यह विटामिन नर्वस सिस्टम, मांसपेशियों की मजबूती, रेड ब्लड सेल्स बनाने और एनर्जी रिलीज करने के लिए जरूरी है। इसकी कमी के कारण मुंह में छाले होना, थकान, कमजोरी, याददाश्त कमजोर होना, हाथ-पैरों में झनझनाहट जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं। 

  • विटामिन-बी12 से भरपूर फूड्स- चिकन, अंडा, मछली, दूध और मिल्क प्रोडक्ट्स
इसे भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसा! पटरी से उतरे 3 कोच, कोई हताहत नहीं

फोलेट

फोलेट सेल्स के विकास के लिए जरूरी है और गर्भवती महिलाओं के लिए खासतौर से महत्वपूर्ण है। इसकी कमी से नवजात शिशु में कनजेनिटल डिजीज हो सकते हैं। यह विटामिन-बी12 और विटामिन-डी के साथ मिलकर रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है। 

  • फोलेट से भरपूर फूड आइटम्स- हरी पत्तेदार सब्जियां, फलियां, और संतरे।

प्रोटीन

प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण के लिए काफी जरूरी है। प्रोटीन में मौजूद अमीनो एसिड शरीर के कई फंक्शन के लिए जरूरी है। इसलिए शरीर में प्रोटीन की कमी के कारण कई परेशानियां हो सकती हैं। बच्चों के विकास के लिए भी प्रोटीन काफी जरूरी है। इसकी कमी से मांसपेशियों का कमजोर होना, वजन कम होना और इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। 

  • प्रोटीन से भरपूर फूड्स- दूध, अंडा, मिल्क प्रोडक्ट्स, मछली, चिकन, दाल और ड्राई फ्रूट्स
इसे भी पढ़ें:  जिस रूट से होती है आर्मी ट्रेनों की आवाजाही वहां रेलवे ट्रैक पर मिला गैस सिलेंडर, मचा हड़कंप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles