Advertisment
Uncategorized

सुहागरात पर दुल्हन ने की ऐसी हरकत, दूल्हा हो गया परेशान, सबसे किया शेयर, सुनकर लोगों के छूटे पसीने

contact for Ad1
S G Travels

सोनीपत. नई नवेली दुल्‍हन के कारनामे सुनकर कर सोनीपत में हड़कंप मचा हुआ है. यहां के खरखौदा थाना क्षेत्र में रहने वाले मनजीत की शादी उत्‍तराखंड के हरिद्वार में पल्‍लवी से 13 नवंबर को हुई थी. इसके बाद दूल्‍हा-दुल्‍हन माता रानी के दर्शन करने मंदिर भी गए थे और फिर दुल्‍हन को लेकर परिजनों के साथ 15 नवंबर को खुशी-खुशी खरखौदा लौट आए थे. सुहागरात की तैयारी थी कि दुल्‍हन ने कुछ ऐसा कर दिया कि दूल्‍हे ने कभी सोचा नहीं था. दूसरे दिन सुबह रात करीब 4 बजे दूल्‍हे ने अपने परिवार को सुहागरात में जो हुआ, वह सब बयां किया जिसको सुनकर लोगों के पसीने छूट गए.

दूल्‍हे मनजीत ने बताया कि सुहागरात से पहले रात करीब 11 बजे दुल्‍हन चाय के 2 प्‍याले लेकर कमरे में आई और उसने एक कप मुझे दिया. मैं चाय पीने लगा तो दुल्‍हन बोली, सुनो जी मैं पानी पीकर आती हूं, ऐसा कहकर दुल्‍हन कमरे से बाहर चली गई. इधर, चाय पीते ही मुझे तेज नींद आ गई और फिर होश ही नहीं रहा. मेरी मां ने भी वही चाय पी थी; जिससे वह भी बेहोशी जैसी हालत में थीं, परिवार के लोग दोनों को लेकर अस्‍पताल आए जहां इलाज हुआ.

इसे भी पढ़ें:  पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, 1.4 अरब कैथोलिक शोक में डूबे

चाय पीने के बाद होश नहीं रहा, दूल्‍हे की मां भी हुई बेहोश
मनजीत ने बताया कि सुहागरात को दुल्‍हन पल्‍लवी मेरे पास नहीं आई, मुझे तो कुछ पता नहीं चला. चाय पीने के बाद मुझे होश नहीं रहा कि क्‍या हुआ. दूसरे दिन सुबह जब तबीयत घबराई तो परिवार वालों से अस्‍पताल पहुंचा दिया. जब अस्‍पताल से घर वापस लौटे तो देखा कि दुल्‍हन पल्‍लवी घर से जा चुकी थी. हमारे घर से सारे जेवर, नकदी और शादी का सामान गायब है. पल्‍लवी ने चाय में कोई नशीला पदार्थ दिया था जिससे मैं और मेरी मां बेहोश हो गए थे. इधर, पुलिस ने बताया कि इस मामले की शिकायत दी गई है जिस पर पल्‍लवी व अन्‍य के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  CRPF कैंप में चली गोली, जवान हुआ घायल, बेहतर उपचार के लिए राजधानी किया गया रेफर

हरिद्वार की पल्‍लवी को शादी के लिए सवा लाख रुपए भी दिए
मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के खरखौदा गुरुकुल वाली गली निवासी मनजीत की शादी 13 नवंबर को पल्लवी से हुई थी और इसके लिए उसे सवा लाख रुपए दिए गए थे. शादी की धूमधाम से हुई और सारी रस्‍में हुईं 24 नवंबर को शादी का रिसेप्शन रखा गया था. 15 नवंबर की रात को ही नई नवेली दुल्हन पल्‍लवी ने मनजीत और उसकी मां शकुंतला की चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया और फरार हो गई. इसके बाद सुबह 4:00 बजे दोनों को बेहोशी की हालत में खरखौदा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया. स्थिति ठीक होने के बाद जब वह घर पहुंचे तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला था और घर से सामान भी गायब था. फिलहाल दुल्हन और उसके पिता का फोन स्विच ऑफ आ रहा है. पीड़ित पक्ष ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है.

इसे भी पढ़ें:  मंडी मस्जिद के 2 अवैध फ्लोर गिराने का आदेश: नगर निगम कोर्ट ने 30 दिनों का वक्त दिया, कहा- खुद ढांचा तोड़ो, वरना प्रशासन तोड़ेगा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles