Advertisment
नई दिल्ली

NEET-NET समेत बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में होंगे बदलाव, पेपर लीक के चलते केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

केंद्र की मोदी सरकार ने NEET-NET समेत अन्य नेशनल एंट्रेंस एग्जाम को लेकर बड़ा फैसला लिया है। नेशनल एंट्रेंस एग्जाम में कई बदलाव करने जा रही है। पेपर लीक के चलते केंद्र सरकार व्यापक बदलाव करने का फैसला लिया है। पूर्व ISRO प्रमुख के. राधाकृष्णन के नेतृत्व में पैनल ने बदलाव की रिपोर्ट भी तैयार कर ली है।

भारत सरकार राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों के आधार पर बिना किसी गड़बड़ी और एरर लेस प्रवेश परीक्षाओं के लिए सुधार लागू करने जा रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्य सरकारों से नए सुधारों का समर्थन करने का आग्रह किया है, जनवरी में प्रवेश परीक्षाओं में सुधार शुरू किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  वित्त मंत्री बोलीं- हम इलेक्टोरल बॉन्ड फिर से लाएंगे, कांग्रेस बोली- और कितना लूटेंगे

बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में नेशनल एंट्रेंस एग्जाम में गड़बड़ियों को कम करने के उद्देश्य से आगामी सुधारों की घोषणा की है, जो जनवरी में लागू होने वाले हैं। इस पहल के केंद्र में राधाकृष्णन समिति की सिफारिशें हैं, जिसे परीक्षा की अखंडता के बारे में चिंताएं उठने के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की प्रक्रियाओं और सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए स्थापित किया गया था।

जनवरी से शुरू होंगी प्रवेश परीक्षाएं

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार मंत्री ने कहा, “राधाकृष्णन समिति ने अपनी सिफारिशें दी हैं और इसे लागू करने के लिए राज्यों का सहयोग की जरूरत है. मैंने इस मामले में सभी से अपील की है, खासकर प्रवेश परीक्षाओं के संबंध में. मैंने सभी राज्य सरकार के शिक्षा सचिवों से अपील की है. आगामी वर्ष के लिए एक नई प्रवेश परीक्षाएं जनवरी में शुरू होंगी. पिछले साल के अनुभवों के आधार पर, सरकार ने कई सुधार पेश किए हैं.”

इसे भी पढ़ें:  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: वन नेशन वन इलेक्शन पर कैबिनेट की मुहर, संसद में जल्द पेश होगा विधेयक

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles