Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

बिलासपुर ट्रेन से गिरने से दो युवकों की मौत, शव उठाने पहुंचे चौकी प्रभारी और हंड्रेड डायल पायलट आए ट्रेन की चपेट में

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दमोह के करहिया भदौली रेलवे स्टेशन के करीब मजदूरी करने रायपुर जा रहे दो युवकों की भोपाल बिलासपुर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई,मौके पर जांच के लिए गए बांदकपुर चौकी प्रभारी एएसआई राजेंद्र मिश्रा और मौजूद हंड्रेड डायल पायलट यावर खान गुजरने वाली दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए. जिन्हें तत्काल उपचार के लिए 108 के द्वारा दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. यहां डॉक्टर के द्वारा उपचार के बाद आनन-फानन में 108 एंबुलेंस से जबलपुर रेफर किया गया है.

बताया गया है कि बंडा से रायपुर मजदूरी करने जा रहे नीरज पिता सुख सिंह उम्र 23 साल और अभिषेक पिता कन्हैया लोधी उम्र 21 साल निवासी बंडा सागर चलती ट्रेन से गिर गए थे. जिनकी मौत हो जाने पर स्थानीय पुलिस आरपीएफ और जीआरपी पुलिस द्वारा तलाश किया जा रहा था. तभी हिंडोरिया थाना क्षेत्र के करैया भदौली के पास दोनों शव पुलिस को बरामद होने पर शव को उठाने के दौरान करीब 8 बजे तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन की टक्कर लगने पर एएसआई राजेंद्र मिश्रा और हंड्रेड डायल पायलट यावर खान बुरी तरह से घायल हो गए. जिसमे बांदकपुर चौकी प्रभारी एएसआई राजेंद्र मिश्रा को ट्रेन की टक्कर लगने से बायां हाथ काटकर अलग हो गया और मौजूद हंड्रेड डायल पायलट को सिर और हाथ में गंभीर चोट आने पर उसे भी इलाज के लिए जिला अस्पताल के बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से ग्रीन कारीडोर बनकर जबलपुर रेफर किया है.

घटना की जैसे ही जानकारी पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी को लगी वो अस्पताल पहुंचे और उचित इलाज का भरोसा दिलाया है। जानकारी पुलिस अधिकारी कर्मियों को लगने पर वह भी जिला अस्पताल पहुंचे, यहां अस्पताल में भी देखने भीड़ उमड़ पड़ी

इसे भी पढ़ें:  कोयला निकालने के दौरान धंसी अवैध खदान, दो की मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles