Advertisment
कोंडागांवछत्तीसगढ़

केशकाल घाटी में 15 दिन का मेगा ब्लॉक, केवल इन गाड़ियों को जाने की अनुमति

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोंडागांव : जिला प्रशासन ने केशकाल घाटी में यातायात सुगम बनाने के लिए 15 दिनों का मेगा बंद घोषित किया है. यह मेगा ब्लॉक 10 नवंबर से 25 नवंबर तक लागू रहेगा. इस दौरान रायपुर से जगदलपुर आने जाने वाले छोटी वाहनों जैसे- कार, बाइक को ही केशकाल घाटी के वने वे हाइवे से आवागमन की अनुमति होगी.

केशकाल घाटी मार्ग का नवीनीकरण : केशकाल घाटी में आए दिन लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए जिला प्रशासन ने इस मेगा बंद को जरूरी बताया है. केशकाल घाटी के 6 मोड़ों पर 19 करोड़ 61 लाख की लागत से नवीनीकरण कार्य किया जाएगा, जिसमें कांक्रीटिंग और डामरीकरण शामिल है. इस दौरान रायपुर से जगदलपुर आने जाने वाले कार, बाइक को ही केशकाल घाटी से आवागमन की अनुमति होगी. उन्हें बटराली, गोबरहीन , गढ़धनोरा, रांधा, उपरमूरवेंड, मुरनार होते हुए कांकेर और धमतरी से रायपुर जाना होगा.

इसे भी पढ़ें:  पति को महंगी पड़ी पत्नी से लड़ाई: नाराज होकर काट लिया प्राइवेट पार्ट, कई टांके लगाने पड़े

मालवाहक और भारी वाहनों के लिए नया रूट : मालवाहक और भारी वाहनों के लिए भी विश्रामपुरी चौक से अन्य वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं. रायपुर और राजनांदगांव से आने वाले भारी वाहन अब रायपुर, धमतरी, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, नारायणपुर, कोंडागांव के रास्ते से गुजरेंगे.

कोंडागांव जिला प्रशासन का दावा है कि इस मेगा बंद के बाद केशकाल घाटी में जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा. इस 15 दिनों के मेगा बंद के दौरान केशकाल घाटी के सभी 6 प्रमुख मोड़ों पर सड़क की मरम्मत कर मार्ग को सुचारू और सुरक्षित बनाया जाएगा, जिससे भविष्य में यातायात निर्बाध रूप से जारी रह सके.

इसे भी पढ़ें:  'भूपेश तानाशाह इसलिए दे रहा इस्तीफा'

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles