Advertisment
Uncategorized

पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसा! पटरी से उतरे 3 कोच, कोई हताहत नहीं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पश्चिम बंगाल में नालपुर स्टेशन के पास सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई कोच पटरी से उतर गए, जिसमें बी1 समेत 3 कोच डीरेल हुए, दक्षिण-पूर्व रेलवे के सीपीआरओ ओमप्रकाश चरण ने बताया कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

उन्हें बताया कि सुबह 5 बजे 30 मिनट पर सिकंदराबाद-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के कुछ कोच मिडल लाइन से खिसककर डाउन लाइन पर चले गए. एक पार्सल वैन और दो यात्री कोच डीरेल हुए हैं, हालांकि किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी है. यात्रियों के लिए आगे की यात्रा के लिए 10 बसों की व्यवस्था की गई है.

इसे भी पढ़ें:  मां ने पैसे के लिए बेटे का किया सौदा, निसंतान दंपति के पास 80 हजार में बेचा नवजात

बता दें कि देश में बीते 5 सालों में छोटे बड़े करीब 200 ट्रेन हादसे हो चुके हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले महीने कहा कि 10 साल पहले देश में हर साल करीब 171 रेल दुर्घटनाएं होती थीं, जो अब 40 हो गई हैं, जबकि बीते पांच सालों में छोटे बड़े करीब 200 ट्रेन हादसे हुए हैं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles