
रात में टूटी महिला की नींद, शादीशुदा बेटी के कमरे में झांकी, खिसक गई पैरों तले जमीन, फिर…
नूंह-मेवात. कोख से जन्मीं इकलौती बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया. अवैध संबंधों में रोड़ा बनने के चलते बेटी ने घटना को अंजाम दिया. घटना नूंह जिले के अलावलपुर गांव की है. रुखसाना पत्नी इजहार उम्र 45 वर्ष की इकलौती संतान मुस्कान ने अपने प्रेमी जावेद पुत्र शराफत के साथ मिलकर सोमवार रात घर में ही हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मुस्कान ने अपने प्रेमी जावेद को फोन कर बुलाया. घर में ही अवैध संबंध बनाए. मां की नींद खुली तो उसके होश उड़ गए. उसने बेटी को बुरा-भला कहा. मां की बातें सुनकर बेटी को गुस्सा आ गया. उसने प्रेमी के साथ मिलकर मां की जान ले ली. कई महीने से दोनों के आपस में अवैध संबंध बताए जा रहे हैं.
ग्रामीणों के मुताबिक मुस्कान की शादी 5 महीने पहले ही पलवल जिले के मलाई गांव में हुई थी, लेकिन उसके गांव के ही जावेद से अवैध संबंध हो गए. इसके बारे में मृतका रुखसाना ने अपने परिवार के साथ-साथ लड़के के परिजनों को भी बताया. वह अवैध संबंधों का लगातार विरोध रही थी, जिसकी वजह से प्रेमी-प्रेमिका ने उसे रास्ते से हमेशा के लिए हटाने का फैसला कर लिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है.



