Advertisment
Uncategorized

डॉलर के मुकाबले रुपया में बड़ी गिरावट, अमेरिकी चुनाव के नतीजों के बाद उलटफेर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भारतीय रुपया अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 0.1141 पैसे गिर गया है. दिनभर के कारोबार के बाद यह 84.2366 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

10 अक्टूबर से रुपया लगातार गिर रहा है. इससे पहले कल यानी 5 अक्टूबर को रुपया अपने सबसे निचले स्तर 84.1225 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. 10 अक्टूबर को भारतीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 83.9685 पर थी. 17 अक्टूबर को यह डॉलर के मुकाबले 84.03 पर आ गई.

रुपये में गिरावट के चार कारण

  • अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के चलते डॉलर में तेजी बनी रही.
  • विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में 16,358 करोड़ रुपये बेचे.
  • उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व इस सप्ताह के अंत में दरों में कटौती करेगा.
  • अमेरिकी बाजार डाउ जोंस में 1300 अंक या 3% से ज्यादा की तेजी आई.
इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय मंत्री की गाड़ी का कटा चालान, ट्राफिक नियमों के उल्लंघन पर लगा 2 हजार जुर्माना

शेयर बाजार में 901 अंकों की तेजी

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के मतदान और नतीजों के बीच बुधवार को सेंसेक्स 901 अंकों (1.13%) की तेजी के साथ 80,378 पर बंद हुआ. निफ्टी में भी 270 अंकों (1.12%) की तेजी आई, यह 24,484 पर बंद हुआ. वहीं, बीएसई स्मॉलकैप 1,077 अंकों (1.96%) की तेजी के साथ 56,008 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट आई. निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट आई. एनएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी रही. आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा 4.05% की तेजी देखने को मिली.

इसे भी पढ़ें:  भाभी ने करवा दिया अपनी ही ननद का रेप, बनाया वीडियो

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles