Advertisment
छत्तीसगढ़मुंगेली

कुकर ब्लास्ट होने से स्कूल में मचा हड़कंप, महिला रसोइया झुलसी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

तखतपुर। मिडिल स्कूल लमेर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूली बच्चों के लिए खाना बनाने के दौरान कुकर फट गई. इस हादसे में रसोइया तितरी बाई पटेल को गंभीर चोट आई है. उन्हें इलाज के लिए उपस्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया.

उप स्वास्थ्य केंद्र लमेर में डॉक्टर की लापरवाही भी सामने आई है. रसोइया को अस्पताल लाया गया तो ड्यूटी में तैनात डॉक्टर हॉस्पिटल से गायब थे. निरीक्षण में पहुंचे खंड चिकित्सा अधिकारी उमेश साहू ने घायल महिला का ईलाज किया.

बीएमओ ने ड्यूटी से गायब दो RHO को जमकर फटकार लगाई और काम में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया.

इसे भी पढ़ें:  धान खरीदी में बड़ा घोटाला! मुंगेली के तरवरपुर केंद्र से 65 लाख के सरकारी धान का गबन — प्रभारी सरजू बघेल गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles