Advertisment
बलौदाबाजारछत्तीसगढ़

रायपुर लौट रहे मंत्री का काफिला हादसे का शिकार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के काफिले की गाड़ी को बस ने टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी लोग सुरक्षित हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार की रात सिमगा इलाके में हुआ है। मंत्री दयाल दास बघेल अपने गृह जिले बेमेतरा से रायपुर आ रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले की आखिरी गाड़ी को बस ने टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि बस को टोचन के जरिए दूसरे जगह पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बस का स्टेयरिंग लॉक हो गया और पीछे से आ रही मंत्री के काफिले की लास्ट गाड़ी को ठोकर मार दिए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  लड़की से दुष्कर्म और अपहरण करने वाला आरोपी फरार, सरगर्मी से तलाश जारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles