Advertisment
Uncategorized

BIG Breaking: ISIS ने तिरुपति के मंदिर को बम से उड़ाने की दी धमकी, मचा हंगामा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

तिरुपति के इस्कॉन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी रविवार (27 अक्टूबर) को ईमेल के जरिये मिली। मंदिर प्रशासन ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। मंदिर प्रशासन को ISIS आतंकवादी के नाम से धमकी दिया गया।

सूचना मिलते ही तिरुपति पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और मंदिर की तलाशी ली। पुलिस ने विस्फोटकों की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया। हालांकि, मंदिर परिसर से कोई विस्फोटक या कोई अन्य आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।

बता दें कि पिछले तीन दिनों में तिरुपति मंदिर को मिला यह चौथा फर्जी मेल है। इससे पहले के ईमेल में भी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सर्कल इंस्पेक्टर श्रीनिवासुलु का कहना है कि धमकी देने वालों की पहचान करने के लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि यह एक फर्जी मेल है। पिछले तीन दिनों में तिरुपति मंदिर को मिला यह चौथा फर्जी मेल है।

इसे भी पढ़ें:  जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, बीएसएफ जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, 3 जवान शहीद, कई घायल

शनिवार को भी मिली थी बम होने की सूचना

इससे पहले शनिवार को दो होटलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जो बाद में फर्जी निकला था। इस मामले से पहले भी शहर के तीन अन्य होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। लगातार मिल रही धमकियों से लोग डरे हुए हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles