Advertisment
Uncategorized

बीजेपी ने रामदास अठावले को नहीं दी एक भी सीट, नाराज RPI चीफ ने कर दिया बड़ा ऐलान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन करीब आ रहा है, लेकिन रामदास अठावले की पार्टी RPI को महायुति से एक भी सीट नहीं मिली है. पार्टी प्रमुख रामदास अठावले ने इस बात को लेकर डिप्टी CM और BJP नेता देवेंद्र फडणवीस से बातचीत की है और उन्हें एक पत्र भी भेजा है.

रामदास अठावले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) का सदस्य हैं और केंद्र में मंत्री भी हैं, लेकिन महायुति द्वारा इस बार के चुनाव में आरपीआई को नजरअंदाज किए जाने से वह नाराज दिख रहे हैं. अठावले ने इस मुद्दे पर कहा, “रिपब्लिकन पार्टी को एक भी सीट नहीं मिल रही है. यह ईमानदार कार्यकर्ताओं की एक पार्टी है. देवेंद्र फडणवीस को हमने पत्र भेज कर कहा कि जब भी सीटों के बंटवारे की चर्चा हुई, एक बार भी हमें नहीं बुलाया गया.”

इसे भी पढ़ें:  हेमंत सोरेन को वापस लेनी पड़ी जमानत याचिका: सुप्रीम कोर्ट ने वकील कपिल सिब्बल को सुनाई खरी-खोटी

रामदास अठावले ने 21 सीटों की इच्छा व्यक्त की और कहा, “हमने चंद्रकांत बावनकुले को 21 सीटों की लिस्ट दी थी, उसमें से 4-5 सीटें तो RPI को देने का फैसला किया जाना चाहिए था. अब नामांकन पूरा होने में 2-3 ही सीटें बाकी हैं और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया को एक भी सीट नहीं मिली है. हमारी पार्टी और समाज के लिए यह बहुत बड़ा धक्का है.”

RPI प्रमुख रामदास अठावले ने कहा “महायुति के नेताओं द्वारा आरपीआई को इतना नजरअंदाज करना ठीक नहीं है और इसी के लिए देवेंद्र फडणवीस से बात की गई है. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि BJP कोटे की 1 सीट RPI को दी जाएगी. वहीं, RPI को एक एमएलसी सीट देने का भी वादा किया है”

इसे भी पढ़ें:  Covaxin टीका लेने वाले न हों खुश, कोविशील्ड की तरह इसके भी साइड इफेक्ट खतरनाक

उन्होंने कहा “PM मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है. आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यकों समेत सभी वर्गों के लिए काम हो रहा है. इसलिए रिपब्लिकन पार्टी ,NDA और महायुति के साथ है”

महायुति में अब तक कितनी सीटों पर घोषणा महायुति में सीट शेयरिंग फॉर्मूला के तहत बीजेपी ने 121 उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 65 और अजित पवार की NCP ने 49 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं. महायुति के घटक दलों के कैंडिडेटों को अभी 53 सीटों पर चुनाव करने का विचार चल रहा है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के शेड्यूल के अनुसार, 20 नवंबर को राज्य की कुल 288 सीटों पर एक चरण में चुनाव होगा, और 23 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें:  भीषण गर्मी से बेहोश हुए 16 स्टूडेंट: बेगूसराय की घटना के बाद तेजस्वी ने उठाए सवाल, नीतीश कुमार के लिए कह दी बड़ी बात

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles