Advertisment
Uncategorized

बड़ी खबरः तिरुपति के कई होटलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

इस वक्त की बड़ी खबर तिरुपति से आई है। फ्लाइट्स और स्कूल-कॉलेजों के बाद अब तिरुपति के कई होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कई होटलों को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी दी गई है। इन ईमेल में कथित ड्रग तस्करी नेटवर्क के सरगना जाफर सादिक के नाम का जिक्र है, जिसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और ईडी (ED) ने गिरफ्तार किया था।

तिरुपति के लीला महल, कपिलतीर्थम और अलीपिरी के पास तीन निजी होटलों को ईमेल के जरिए धमकियां मिलीं। धमकियों के बाद पुलिसकर्मियों और खोजी कुत्तों ने होटलों में गहन तलाशी ली। पुलिस ने बताया कि यह धमकी एक अफवाह थी। पुलिस अब इन धमकियों के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : अब CBI के शिकंजे में एपी त्रिपाठी, राज्य सरकार की मंजूरी के बाद जांच शुरू

बम निरोधक दस्ते ने गुरुवार (24 अक्टूबर 2024) की रात 10 बजे से 2 बजे तक अलग-अलग होटलों की तालाशी ली। लीलामहल के पास तीन होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पुलिस धमकी भरे कॉल की डिटेल का पता करने में जुटी हुई है और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानी बरत रही है।

इंस्पेक्टर श्रीनिवासुलु ने कहा, “तीन होटलों को बम की धमकी के अलर्ट मिले हैं। ईमेल के संबंध में मामला दर्ज कर अलग-असग एंगल से जांच की जा रही है. हम जल्द ही अपराधियों का पता लगा लेंगे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles