Advertisment
गरियाबंदछत्तीसगढ़

शहर में नजर आया तेंदुआ, इलाके में दहशत के बीच वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गरियाबंद. गरियाबंद मुख्यालय में एक बार फिर तेंदुए की आमद ने लोगों की नींद हराम कर दी है. बीती रात तेंदुआ गरियाबंद नगर पालिका के वार्ड नंबर 1 में घूमता रहा और स्थानीय आवारा पशुओं का शिकार करता रहा. तेंदुए की मौजूदगी सीसी कैमरे में भी कैद हो गई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है.

वन विभाग ने लोगों से तेंदुए को लेकर सतर्क रहने की अपील की है. खासकर बच्चों और बढ़ों को अकेले में ना घूमने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही तेंदुआ दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना देने के लिए कहा है.

वन विभाग को इन नंबरों पर करें सूचित

  • वन परिक्षेत्र अधिकारी, गरियाबंद- 8871 850 621,
  • सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी, गरियाबंद-7803 919831
  • बीट फॉरेस्ट ऑफिसर गरियाबंद- 7354 212601.
इसे भी पढ़ें:  अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बोलेरो : चालक सहित दो की मौत, घायल महिला अंबिकापुर रेफर

सूत्रों के अनुसार, तेंदुआ हाइवे किनारे स्थित पहाड़ के खोह में पिछले कई महीनों से डेरा जमाए हुए है. हालांकि, वन विभाग ने तेंदुए की उपस्थिति को दर्शाने वाले चेतावनी बोर्ड लगाकर अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया है, लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत है.

वहीं स्थानीय पार्षद संदीप सरकार ने भी इस स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रशासन से आम लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है. उन्होंने स्थानीय प्रशासन से तेंदुए को पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles