
‘जाकिर नाइक को इंडिया में छोड़ दो, आधा भारत मुसलमान हो जाएगा…’, धर्म गुरु मुफ्ती तारिक मसूद के विवादित बोल
पाकिस्तानी धर्म गुरु मौलाना मुफ़्ती तारिक़ मसूद ने जाकिर नाइक का नाम लेते हुए भारत के लोगों के बारे में विवादास्पद और अजीबोगरीब बयान दिया है। तारिक़ मसूद ने कहा कि अगर भारत में जाकिर नाइक को खुला छोड़ दिया जाए और वो पूरे देश में कार्यक्रम करें तो आधा इंडिया इस्लाम धर्म कबूल कर मुसलमान बन जाएगा। पाकिस्तानी धर्म गुरु का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि भारत में मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवाद समेत कई मामलों में वांटेड भगोड़ा और कट्टरपंथी इस्लामिक धर्म गुरु जाकिर नाइक पर पाकिस्तानी धर्म गुरु मौलाना मुफ़्ती तारिक़ मसूद इन दिनों में खबरों में छाया हुआ है। जाकिर नाइक पाकिस्तान दौरे के दौरान अनाथ बच्चियों, कामकाजी महिलाओं-लड़कियों और हिंदुओं को लेकर कई आत्तिजनक बयान दिए। इसका पाकिस्तान में भी विरोध हुआ। इस बीच पाकिस्तानी मौलाना मुफ़्ती तारिक़ मसूद ने जाकिर नाइक को लेकर जो कहा है वो वायरल हो गया है।
"…Zakir Naik could convert half of all Hindus to Islam within a year if he were given a free hand…"
– Pak Mufti Tariq Masood pic.twitter.com/YjO8RriApM
— Pakistan Untold (@pakistan_untold) October 19, 2024
पाकिस्तानी मौलाना मुफ़्ती तारिक़ मसूद द्वारा जाकिर नाइक को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @pakistan_untold ने पोस्ट किया है। इस अभी तक 12 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके अलावा लगभग 600 लाइक्स मिल चुका है।
अविवाहित महिलाओं को पब्लिक प्रॉपर्टी कहा
बता दें कि पाकिस्तान दौरे पर पहुंचे कट्टरपंथी इस्लामिक धर्म गुरु जाकिर नाइक ने अविवाहित महिला को पब्लिक प्रॉपर्टी तक कह चुका है। वहीं खुद मौलाना मुफ़्ती तारिक़ मसूद भी अपने तरफ से पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ किए गए कमेंट को लेकर आवाम के गुस्से का शिकार है. उसने हाल ही में एक सभा में कहा था कि पैगंबर मोहम्मद को पढ़ना-लिखना नहीं आता था तो कुरान में लिखी गई चीजों को हम क्यों माने। इसे लेकर पाकिस्तान के लोग ही उनके खून के प्यासे हो गए औऱ ईशनिंदा के आरोप में जान से मारने की बात कह रहे हैं।



