Advertisment
Uncategorized

महिलाओं को बताया पब्लिक प्रॉपर्टी: Zakir Naik बढ़ा रहा है बलात्कारियों का हौसला, कही ये बात…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भारत से भगोड़ा घोषित जाकिर नाइक अब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में अपनी जहरीली तकरीरें दे रहा है. उसने महिलाओं के खिलाफ दिए गए अपने विवादास्पद बयानों से बलात्कारियों का हौसला बढ़ाने का काम किया है.

नाइक का कहना है कि यदि रेप और हत्या के अपराधी पश्चाताप करें, तो अल्लाह उन्हें माफ कर सकते हैं. वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रेप और हत्या को लड़की के लिए “परीक्षा” बता रहा है. नाइक के अनुसार, बलात्कार और हत्या का दोषी आसानी से सजा से बच सकता है, अगर वह अल्लाह से माफी मांगता है और लड़की को उसके कपड़ों के कारण दोषी ठहराता है.

इसे भी पढ़ें:  शराब कारोबारी एक ही परिवार के पांच लोगों की कनपटी और सीने में गोली मारकर हत्या

अपने बयानों के कारण नाइक फिर से सुर्खियों में है, जिससे उसकी सोच और मानसिकता पर सवाल उठ रहे हैं.

पाकिस्तान में दिए विवादास्पद बयानों के बाद “गेट आउट Zakir Naik” ट्रेंडिंग

जाकिर नाइक ने पाकिस्तान में अपनी तकरीर के दौरान एक ऐसा विवादास्पद बयान दिया है, जिसके बाद वहां उसके खिलाफ “#GetOut” ट्रेंड करने लगा है. उसने महिलाओं को सलाह दी कि उन्हें ऐसे पुरुष से शादी करनी चाहिए जो पहले से शादीशुदा है, या उन्हें “बाजारू औरत” बनना पड़ेगा. इसी बयान के बाद नाइक का व्यापक रूप से बहिष्कार किया जाने लगा है और पाकिस्तानी महिलाएं उसके खिलाफ गुस्से में हैं.

इसे भी पढ़ें:  क्या पुलिस हिरासत में रान्या राव की हुई पिटाई? वायरल फोटो पर बवाल; महिला आयोग भड़का

पाकिस्तानी यूट्यूबर आलिया शाह ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, “जाकिर नाइक महिलाओं को पब्लिक प्रॉपर्टी कह रहा है, क्योंकि वे शादी नहीं करतीं. उन्होंने अपनी मर्जी से ऐसा नहीं किया. मेरी जिंदगी मेरी मर्जी है.”

आलिया ने यह भी कहा कि नाइक का यह बयान दर्शाता है कि वह महिलाओं की आज़ादी को सीमित करने का प्रयास कर रहा है.

पाकिस्तान, जो खुद एक इस्लामिक देश है,  जाकिर नाइक को आमंत्रित करके खुद को विवाद में डाल लिया है. उसकी जहरीली बातें अब वहां की जनता पर भी असर डाल रही हैं, और लोग इसके खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं.

इसे भी पढ़ें:  पति ने वीडियो बनाकर खोली ‘रिश्वतखोर इंजीनियर पत्नी’ की पोल, बेड-तकिया, पूजा और किचन में हर तरफ दिखी नोटों की गड्डियां

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles