Advertisment
सक्तीछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फर्जी बैंक खोलने वाला गिरफ्तार : गांव में खोल ली थी SBI की शाखा, नौकरी के नाम पर लाखों ठगे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में SBI की फर्जी शाखा खोलने के मामले में मालखरौदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में एक आरोपी अनिल भास्कर को सारंगढ़ जिले से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।  अनिल ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी की है।

उल्लेखनीय है कि, मालखरौदा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव में फर्जी SBI शाखा खोला गया था। आरोपी अनिल भास्कर ने नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी की थी। इस मामले में 8 और आरोपी शामिल हैं। फर्जी एसबीआई शाखा से 9 कंप्यूटर सेट, प्रिंटर और बाकी सामान जब्त किया है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता, छत्तीसगढ़ को मिले 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव

पुलिस ने फर्जी एसबीआई शाखा में दी दबिश

बता दें कि, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक जीवराखन कावड़े ने मालखरौदा थाने में छपोरा गांव में फर्जी एसबीआई शाखा संचालित होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद बैंक के अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस ने दबिश दी। फर्जी एसबीआई शाखा में 6 लोग काम करते हुए मिले जबकि, कथित मैनेजर फरार था।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पूछताछ करने पर अनिल भास्कर और 8 लोगों का फर्जीवाड़ा सामने आया। आरोपी ने बताया कि, उन्होंने एसबीआई में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से रुपए लेकर उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लैटर थमाया। इसके लिए उन्होंने 6 लाख 60 हजार रुपए लिए। फिलहाल पुलिस 8 अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई।

इसे भी पढ़ें:  IED की चपेट में आया जवान, एरिया डॉमिनेशन के लिए निकला था डीआरजी का बल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles