Advertisment
कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा जिले में पति ने भोजन में मिलाया जहर, पत्नी समेत परिवार के नौ सदस्य अस्पताल दाखिल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। जिले के पसान थाना क्षेत्र में भोजन में जहर मिलाकर पूरे परिवार की जान लेने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। खाना खाने के बाद सभी की तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्राम पत्थरफोड़ निवासी लाल अहिबरन सिंह के घर का यह मामला है। घर पर रोज की तरह पत्नी सुमित्रा भी खाने की तैयारी कर रही थी, उसी दौरान पति पहलवान सिंह घर पहुंचा और सीधे रसोई में जाकर पत्नी से बातचीत करने लगा।

खाना बना रही सुमित्रा हो हुआ था शक

पति से किसी बात पर नाराज पत्नी सुमित्रा वहां से बाहर निकल गई। कुछ देर तक पहलवान रसोई के अंदर रुका और उसके बाद वहां से निकल कर चला गया। पति पहलवान के रसोई से निकलने के बाद सुमित्रा दुबारा रसोई में गई तो उसे कुछ बदबू महसूस हुआ पर वो इसे हल्के में लेते हुए खाना बनाई और उसके बाद घर के सभी सदस्यों को परोसा।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चाम्पा : मड़वा में दिखा तेंदुआ, गांव में दहशत का माहौल, देखे वीडियो

खाना खाते ही अचानक बिगड़ी सभी की तबीयत

खाना खाने के बाद अचानक सभी की तबियत खराब होने लगी और चक्कर के साथ उल्टी होने लगी। जिसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा सभी को आनन-फानन में पसान के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल डाक्टरो की मानें तो अभी सभी की हालत खतरे से बाहर है, वहीं मामले की जांच पुलिस कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles