Advertisment
दुर्गछत्तीसगढ़

फ्लाईओवर से ट्रक गिरा नीचे, गिरने से चालक की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग। धमधा नाका बाइपास पर दर्दनाक हादसे में एक की मौत हो गई. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है. जानकारी के मुताबिक, केरला पासिंग ट्रक फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिर गया. इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई. वहीं दो अन्य बुरी तरह घायल हुए हैं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. यह घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने ट्रक की बॉडी कटर से काटकर मृतक को बाहर निकाला.

बता दें कि ट्रक रायपुर से राजनांदगांव की ओर जा रहा था. तभी ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा. ट्रैफिक एवं पीडब्यूडी के कर्मचारी बचाव कार्य में लगे हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

इसे भी पढ़ें:  भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के पीछे नक्सलियों की मंशा पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उठाया सवाल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles