Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

सादे कपड़ों में ग्राहक बनकर ढाबे में शराब लेने पहुंचे SSP, रेड मारकर की कार्रवाई, आधी रात होटल- रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश

contact for Ad1
S G Travels
WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.28.41 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर पुलिस की टीम ने होटल-रेस्टोरेंट में रेड मारकर कार्रवाई की। इन जगहों में रात 12 बजे के बाद शराब पिलाने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी और एएसपी की दो टीमें सादी वर्दी में ग्राहक बनकर रेस्टोरेंट में गए। इस दौरान रेस्टोरेंट से बीयर, शराब और हुक्के जब्त किए गए। इसके अलावा देर रात तक पार्टी करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

एसएसपी संतोष सिंह शनिवार रात खुद जांच करने निकले। सादी वर्दी में वे ग्राहक बनकर वीआईपी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में गए। वहां बैठकर शराब और बीयर ऑर्डर किया। शराब सर्व करते ही एसएसपी की टीम ने रेड कर दिया। इस दौरान रेस्टोरेंट से बीयर, शराब और हुक्के जब्त किए गए। साथ ही कई अन्य रेस्टोरेंट और कैफे के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा देर रात तक पार्टी करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें:  वित्त मंत्रियों की दिल्ली में बैठक : ओपी चौधरी ने 'स्टेट कैपिटल रीजन' विकास के लिए केंद्र से मांगी आर्थिक सहायता

इन जगहों पर की गई कार्रवाई 

पिन्टू ढ़ाबा, पाजी द पिण्ड, सरदार द किचन, द लिविंग रूम कैफे, एरिया 36 रेस्टोरेंट और कैफे और द बर्न हाउस कैफे में छापा मारा गया। इसके अलावा टीम ने कई लोगों को भी पकड़ा। इन सब विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपियों के पास से 32 पौवा देशी शराब, 8 लीटर अंगेजी शराब, 13 लीटर बीयर, 1 किलों तम्बाकू, 3 नग हुक्का पाईप और 3 नग हुक्का पॉट जब्त किया गया है।

आरोपियों को गिरफ्तार कर की गई कार्रवाई

इस दौरान पुलिस टीम ने सूरज जाटवार, राहुल धुप्पड़, अमनदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, अभिषेक अग्रवाल, मंजीत सिंह, आकाश धु्रव, प्रफुल्ल भोयर, अनिल खुटे, मुकेश दास एवं पी.शिवा राव को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग को इन ढाबों और रेस्टोरेंट के लाइसेंस कैंसल करने के लिए भी पत्र लिख रही है।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल में जय श्री राम के नारे लगाने पर छात्र को मिली सजा, ABVP ने स्कूल में जड़ा ताला

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles