Advertisment
गरियाबंदछत्तीसगढ़

मशरूम तोड़ने जंगल गए ग्रामीण को हाथी ने पटक – पटक कर मार डाला, इलाके में दहशत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक लगातार जारी है, वहीं एक और ताजा मामला गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर से सामने आया है, यहां वन परिक्षेत्र के सोरिद खुर्द में जंगली मशरूम तोड़ने गए दिव्यांग को हाथी ने पटक पटक के मार डाला है, इलाके में सप्ताह भर से तीन दंतेल की मौजूदगी का हाई अलर्ट जारी था।

बता दें कि सप्ताह भर पहले हाथियों का दल गरियाबंद के फिंगेश्वर पहुंचे हुए थे। वन अमला तब से लगातार उसके विचरण को लेकर इलाके में अलर्ट कर रहे थे, बावजूद इसके आज शुक्रवार को सोरिद खुर्द जंगल में हाथी मानव द्वंद हो गया।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में बवाल: मुस्लिम युवक के शिवलिंग पर पेशाब करने से भड़के लोग, आक्रोशित लोगों ने की जमकर तोड़-फोड़, 8 गिरफ्तार

फिंगेश्वर रेंजर तरुण तिवारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक कुमार 44 साल निवासी सोरिद खुर्द पहट 3 बजे जंगली मशरूम निकालने जंगल जा रहा था, तभी उसका सामना हांथी से हुआ। कुमार ने साइकिल छोड़कर भगाने की कोशिश थी, सायकल से करीबन 300 मीटर दूरी पर मृतक का शव क्षत विक्षित हालत में पड़ा था। मृतक बाए पैर से दिव्यांग है, भागने की कोशिश किया होगा पर हाथी की रफ्तार से ज्यादा तेज नहीं भाग सका होगा। वारदात के बाद हाथी महासमुंद की ओर निकला है।

घंटना के बाद फिंगेस्वर थाना प्रभारी कमल वर्मा भी अपने बल के साथ मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पीएम के लिए अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ घटना स्थल के सामने लग गई थी। मृतक के परिजनों को जरूरी सहायता राशि देने की तैयारी वन विभाग कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  ममता शर्मसार : मंदिर में मिला नवजात शिशु, पुलिस ने पहुंचाया जिला अस्पताल, डॉक्टर कर रहे देखभाल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles