Advertisment
Uncategorized

मुंबई में बारिश से हाहाकार, डूबा आधा शहर, लोकल ट्रेनें ठप, 5 लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मुंबई में आसमान से आफत बरसी है। बीती रात (बुधवार) भारी बारिश के कारण मुंबई में हाहाकार मच गया है। आधा शहर डूबा हुआ है। रेलवे ट्रैक पर तीन से चार फीट पानी भरने के कारण मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें ठप हो गई है। भारी बारिश के कारण स्कूल-कॉलेज आज बंद कर दिया गया है। वहीं मुंबई पुलिस ने जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की चेतावनी जारी है। 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दो लोगों की बिजली गिरने से मौत हुई है।

इधर मौसम विभाग ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी (Red Alert In Mumbai For Heavy Rain) जारी की है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।

इसे भी पढ़ें:  गोल्डी बरार के गुर्गों का एनकाउंटर, दो के पैर में लगी गोली, चंडीगढ़ में किया था बम धमाका

इधर भारी बारिश और जलजमाव के बाद लोग परेशान हैं. बारिश के कारण लोकल ट्रेन भी सामान्य गति से चल रही है। वेस्टर्न लाइन, मध्य लाइन की लोकल सेवा सामान्य गति से सुचारू रूप से चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार शाम 4 बजे से रात एक बजे तक 100 MM से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से सबसे ज्यादा पूर्वी मुंबई, मध्य मुंबई और दक्षिण मध्य मुंबई प्रभावित रहा।

उड़ानों पर भी असर

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ऐसा असर पड़ा कि इंडिगो की एक उड़ान को विंड शीयर के कारण अपनी लैंडिंग रोकनी पड़ी और उसे अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया। इसके अलावा कई उड़ानों पर असर देखने को मिला। इंडिगो की नौ, विस्तारा की दो, एयर इंडिया की एक, अकासा एयर की एक और गल्फ एयर की एक उड़ान सहित कुल 14 उड़ानें डायवर्ट हुईं। उड़ानों को अहमदाबाद (4), हैदराबाद (7), गोवा (2), और उदयपुर (1) के लिए फिर से रूट किया गया। स्पाइसजेट ने घोषणा की है कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण मुंबई हवाई अड्डे (बीओएम) पर सभी प्रस्थान और आगमन प्रभावित हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मेरा पति IAS है… लग्जरी लाइफ स्टाइल दिखाकर करोड़ों की ठगी

स्कूल शिक्षा मंत्री और मुंबई पुलिस ने लोगों से की ये अपील

शहर के कई हिस्सों में बुधवार की दोपहर से ही बारिश जारी है। ऐसे में मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने मुंबई में भारी बारिश के कारण अवकाश घोषित कर दिया है। इसके बाद बीएमसी ने आदेश जारी करते हुए कहा, छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीएमसी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी स्कूल और कॉलेज गुरुवार को बंद रहेंगे। मुंबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट कर कहा, “मुंबईवासियों से अनुरोध है कि वो जरूरी होने पर ही घर निकलें। कृपया सुरक्षित रहें. किसी भी आपात स्थिति में 100 नंबर डायल करें।

इसे भी पढ़ें:  RSS Chief मोहन भागवत ने मोदी सरकार को दिखाया आईना, कुछ ऐसा कहा कि मच गई खलबली

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles