Advertisment
दुर्गछत्तीसगढ़

बिटकॉइन में निवेश करने का झांसा देकर युवती से 37 लाख की ठगी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग। दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बार फिर ज्यादा पैसे के लालच में आकर युवती ने लाखों रुपए गंवा दिए, बिटकॉइन में निवेश करने का झांसा देकर लगभग 37 लाख रुपए की ठगी की गई।

दरअसल, पूरा मामला स्मृति नगर चौकी अंतर्गत रहने वाली एक महिला वैष्णवी नायर का है, जो कि पेशे से इंजीनियर है, जिसे उसी के परिचित आरोपी ने बिटकॉइन में निवेश का झांसा देकर 37 लाख रुपए ठग लिए।  वैष्णवी नायर ने स्मृति नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह दुर्ग के बीआईटी कॉलेज में वर्ष 2016 से पास आउट है। वर्ष 2014 में उसके कॉलेज में नागपुर का ही रहने वाला तन्मय विनोद भी इस कॉलेज से पास आउट है। जूनियर होने के नाते परिचय पुराना था, अगस्त 2020 में तन्मय विनोद ने कॉल करके वैष्णवी नायर ने बताया कि बिटकॉइन में अच्छा रिटर्न पैसा मिलता है, यदि वे पैसा इनवेस्ट करेंगी तो अच्छा रिटर्न दिलवा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  भिलाई में मां ने शराब के लिये पैसे देने से किया मना तो बेटे ने घर में लगाई आग

12 किस्तों में दिए लगभग 37 लाख रुपए

उसकी बातों में आकर 10 अगस्त 2020 से लगातार 12 किस्तों में लगभग 37 लाख रुपए डाल दिए, लेकिन दो साल के अंदर वैष्णवी को एक भी बार इसका रिटर्न नहीं मिला, वैष्णवी ने जब जब तन्मय को रिटर्न दिलवाने की बात कही तब तक तन्मय मार्केट डाउन होने की जानकारी देते हुए उसे दिलासा देते रहा। लेकिन जब वैष्णवी को स्वयं के ठगे जाने का एहसास हुआ तब उसने स्मृति नगर चौकी पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles