Advertisment
Uncategorized

तिरुपति मंदिर के लड्डू में चर्बी के बाद अब तंबाकू मिलने का दावा..

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

तिरुपति बालाजी के प्रसिद्ध लड्डू प्रसाद में अब तंबाकू मिलने का आरोप लगाया गया है. हाल ही में एक श्रद्धालु ने दावा किया है कि उन्हें तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में दिए गए प्रसाद के रूप में मिले लड्डू में कागज में लिपटा हुआ तंबाकू मिला. हालांकि, इस मामले पर मंदिर प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

आरोप के मुताबिक, खम्मम जिले की दोन्थु पद्मावती ने कहा कि वह 19 सितंबर को मंदिर गई थीं और प्रसाद के रूप में लड्डू लाई थीं. लड्डू बांटने से पहले उन्हें उसमें तंबाकू का टुकड़ा मिला. उन्होंने कहा, “मैं लड्डू बांटने ही वाली थी कि एक छोटे कागज के टुकड़े में तंबाकू के अंश देखकर घबरा गई.” इस घटना से लाखों भक्तों में चिंता बढ़ गई है, खासकर जब हाल ही में लड्डू में पशु वसा मिलने का आरोप भी लगाया गया था.

इसे भी पढ़ें:  यूपी में बलिया एक्सप्रेस अचानक से रुकी, यात्रियों को लगा तेज झटका; बाहर देखने पर सभी रह गए दंग

लड्डू में चर्बी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने लड्डू में पशु चर्बी के कथित इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. उन्होंने कोर्ट से मामले की जांच की मांग की है, साथ ही सोशल मीडिया पर भी इस बारे में पोस्ट किया है. स्वामी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के आरोपों को आधारहीन बताया है.

क्या है विवाद का कारण?

यह मामला तब सामने आया जब तेलुगू देशम पार्टी (TDP) ने दावा किया कि एक प्रयोगशाला में लड्डू में पशु वसा मिलने की पुष्टि हुई है. आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया कि तिरुमाला लड्डू की पवित्रता से समझौता किया गया है. YSRCP नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने इन आरोपों को “राजनीतिक भटकाव” करार दिया है.

इसे भी पढ़ें:  राधा-रानी मंदिर में दंडवत हुए पं प्रदीप मिश्रा: ब्रजवासियों का किया अभिनंदन, हाथ जोड़कर मांगी माफी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles