Advertisment
अंबिकापुरक्राइमछत्तीसगढ़

करमा त्योहार मनाने के दौरान विवाद, पति की हत्या कर कुएं में फेंक दिया शव

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर। कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम घुघरीकला निवासी राजेश पैकरा (31) का शव 17 सितंबर को नवडीहा के एक कुएं में मिला था। ससुराल पक्ष के लोगों ने पैर फिसल जाने के कारण राजेश के कुएं में गिरने की जानकारी पुलिस को दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि पत्नी ने भाइयों और उसके दोस्तों की मदद से राजेश की हत्या कर दी थी ।

पुलिस जांच में पता चला कि राजेश पैकरा पत्नी सुनती एवं दो बच्चों को लेकर 14 सितंबर की शाम सात बजे करमा त्यौहार मनाने नवडीहा गया था। 15 सितंबर को मृतक राजेश पैकरा के साथ उसके तीन साले व दो अन्य आरोपी शराब का सेवन कर रहे थे। शराब पीने के दौरान राजेश पैकरा ने नशे की हालत में पत्नी सुनती व सालों के साथ गाली-गलौज की। इससे आक्रोशित होकर पत्नी सहित छह लोगों ने राजेेश के साथ हाथ-मुक्के एवं डंडे से मारपीट की। उसे गांव के बाहर ले गए। शोर मचाने पर आरोपितों ने राजेश का गला दबा दिया।
उसके शव को कुएं में फेंक कर साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया। पुलिस ने मृतक राजेश पैकरा की पत्नी सुनती (30), साला सुधन पैकरा (23), सुदेश पैकरा (22), विधायक पैकरा (19) एवं गांव के ही छोटू सोनवानी (20) एवं एक अपचारी बालक को हत्या व साक्ष्य छिपाने के आरोप पर गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के निर्देश पर सभी को जेल भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें:  CG Breaking : नक्सलियों के IED ब्लास्ट में 5 जवान घायल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles