Advertisment
धमतरीछत्तीसगढ़

खुल्ले कराने के बहाने नकली नोट थमाकर ठगी, हैरत में पड़ा व्यापारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी। जिले के फरसगांव में किराना दुकान संचालक को एक अज्ञात बदमाश ने 2500 रूपये का चूना लगा दिया। आरोपी ने दुकान संचालक को 500-500 रूपये का खुल्ला देने की बात कही और फिर उसे नकली नोट थामकर मौके से फरार हो गया। इस घटना का एक वीडियो वायरल है जिसमें पीड़ित दुकान संचालक अपनी आपबीती बताते हुए नजर आ रहा है। मामला सिहावा थाना इलाके का है।

बता दें कि पीड़ित दुकान संचालक का नाम दयाराम मरकाम है। पीड़ित ने बताया कि आज सुबह एक अनजान व्यक्ति दुकान पर आया और मजदूरों को पैसे देने के बहाने पहले ₹3000 का खुल्ला मांगने लगा। मना करने पर उसने ₹2500 का खुल्ला मांगा।

इसे भी पढ़ें:  दंतेश्वरी मंदिर चोरी मामला : 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालने के बाद सामने आई चोर की फोटो, 5,000 रु इनाम की घोषणा

खुल्ला देने के बाद वह पैसे लौटाने में हिचकिचा रहा था। दोबारा कहने पर जब उसने पर्स से पैसे निकाले, तो वह नोटों को छांटने का नाटक करने लगा। आखिर में उसने शर्ट की ऊपरी जेब से पैसे निकालकर उसे दिए और तुरंत मौके से चलता बना।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles