Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

खेत में दवा छिड़कने के दौरान करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, परिजनों में भारी आक्रोश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां खेत में दवा छिड़कने के दौरान एक किसान की मौत हो गई है। हादसे के बाद से परिजनों में मातम पसर गया है। वहीं आक्रोशित परिजन भारी आक्रोश जाता रहे है।

जानकारी के अनुसार किसान नरेन्द्र कश्यप जोबी निवासी खेत मे दवा छिड़कने जा रहा था, इसी दौरान खेत में प्रवेश करते वक्त खेत में लगे लोहे के फेंसिंग तार को हटाकर खेत के भीतर जा रहा था, तभी तार मे फैले करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भवन निर्माण के लिए बांस को खम्भा बनाकर तार लगाया गया था, बिजली प्रवाहित तार छिल कर लोहे के फेंसिंग तार से टच हुआ था, जिससे फेंसिंग तार में बिजली फ़ैल गई थी। वहीं घटना के बाद से परिजनों में भारी आक्रोश है, उन्होंने बिजली विभाग के साथ भवन निर्माण करने वालों के खिलाफ नाराजगी जताई है।

इसे भी पढ़ें:  गैरेज में लगी भीषण आग, बाइक के टंकी में हुआ ब्लास्ट, नगर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles