Advertisment
कोरबाAccidentछत्तीसगढ़

ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत, केबिन में फंसा ड्राइवर, हालत नाजुक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा. कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत से दोनों वाहनों के सामने के केबिन के परखच्चे उड़ गए. हादसे में ट्रेलर ड्राइवर के कमर का हिस्सा बुरी तरह केबिन में फंस गया. घंटेभर की रेस्क्यू के बाद घायल ड्राइवर को बाहर निकाला गया. घायल ड्राइवर की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार बरपाली की है. पुलिस ने डायल 112 की मदद से घायल ड्राइवर को तत्काल कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. वहीं घटना के बाद नेशनल हाइवे मार्ग पर जाम लग गया है. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर जाम हटाने में लगी है.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर से: 160 लाख मीट्रिक टन खरीदी की संभावना, प्रति क्विंटल 31 सौ का होगा भुगतान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles