Advertisment
दुर्गछत्तीसगढ़

आज से ट्रैक पर दौड़ेगी दुर्ग टू विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन, 8 घंटे में पूरा होगा सफर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुर्ग से चलकर विशाखापट्टनम जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे. आज ये ट्रेन रायपुर से रवाना की जाएगी. मंगलवार के दिन से ये ट्रेन रेलवे के तय समय सारिणी के मुताबिक दौड़ेगी. दुर्ग से विशाखापट्टनम जाने वाली ये ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी. हफ्ते के हर गुरुवार को दुर्ग टू विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन नहीं चलेगी. शुक्रवार 20 तारीख से दूर्ग टू विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन अपने तय टाइम टेबल के अनुसार दुर्ग से चलनी शुरु हो जाएगी.

सिर्फ आज रायपुर से रवाना होगी दुर्ग टू विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन: आज शाम चार बजकर 15 मिनट पर ट्रेन को पीएम मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. वंदे भारत ट्रेन में कोचों की संख्या कुल 16 रहेगी. सभी कोचों में मुसाफिरों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. कोच में लैपटॉप और मोबाइल चार्जिंग के अलग अलग प्वाइंट दिए गए हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में गर्म और शीतल जल दोनों की व्यवस्था होगी. मुसाफिरों को वेज और नॉन वेज दोनों तरह के खाने परोसे जाएंगे. यात्री अपनी सुविधा अनुसार इसका फायदा ले सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:  25 लाख की लाइब्रेरी या कागजों का खेल? जांजगीर-चांपा के कस्तूरबा विद्यालयों में उठे बड़े सवाल, RTI में नहीं मिले सीधे जवाब!

रेलवे ने पूरी की तैयारियां: रायपुर रेलमंडल के सीनियर पीआरआई शिव प्रसाद ने बताया कि ”दुर्ग से विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस 16 सितंबर को दोपहर 16:15 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से प्रधानमंत्री के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जिसकी सारी तैयारियां रेलवे की ओर से पूरी कर ली गई हैं.”

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles