
Uncategorized
राहुल की जीभ काटकर लाओ… 11 लाख का ईनाम दूंगा… शिवसेना MLA का विवादित बयान
महाराष्ट्र में शिंदे गुट के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित बयान देकर बवाल मचा दिया है. गायकवाड़ ने कहा कि राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख का इनाम दूंगा. शिवसेना विधायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने कहा कि संविधान खतरे में है. ऐसा फेक नरेटिव फैलाकर लोगों का वोट लिया और आज आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं.



