Advertisment
रायगढ़छत्तीसगढ़

गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना की सूचना सामने आई है। गणेश विसर्जन के दौरान कुडुमकेला गांव के 24 वर्षीय युवक की बाघ तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुडुमकेला निवासी अमित महंत (24), पिता खिलन दास, शुक्रवार 13 सितंबर की शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए ग्रामीणों के साथ बाघ तालाब पर गया था। विसर्जन के दौरान अमित तालाब में उतरा, लेकिन गहराई में जाने के बाद वह बाहर नहीं आ सका। जब ग्रामीणों को अमित की अनुपस्थिति का पता चला, तो उन्होंने तालाब में उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles