Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

पूर्व गृहमंत्री की पत्नी का निधन, रायपुर में ली अंतिम सांस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमला देवी साहू का रविवार रात 12:00 बजे रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया. 72 वर्षीय कमला देवी साहू पिछले लंबे समय से अस्वस्थ थीं. उनके आकस्मिक निधन से साहू परिवार, शुभचिंतकों और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है.

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उनकी सेहत फिर गिरना शुरू हुई. इसके बाद उन्होंने (रविवार रात 12:00) बजे अंतिम सांस ली. कमला देवी साहू अपने पीछे 3 पुत्र और 1 पुत्री सहित पूरा भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है. उनके बड़े बेटे जितेंद्र साहू ने बताया कि उनकी माता जी की पार्थिव शरीर (सोमवार) गृहगांव पाऊवारा दुर्ग जिले में ले जाया जाएगा, जहां दोपहर 2:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:  मासूम बच्चे के सामने माता-पिता की नृशंस हत्या, घर के आंगन में मिली रक्तरंजित लाश…

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles