Advertisment
जशपुरछत्तीसगढ़

मां से मांगा नया मोबाइल, नहीं दिलाया तो नाबालिग बेटी ने किया सुसाइड

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है. नाबालिग बेटी ने अपनी मां से मोबाइल खरीदने की जिद की लेकिन डिमांड पूरी नहीं होने पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बालिका ने सुसाइड एक बड़े से पेड़ से लटकर की है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

यह मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के कछार बरपारा का है. जानकारी के मुताबिक, यहां निवासरत इलूश कुजूर की 15 साल की बेटी अपनी मां से कई दिनों से नया मोबाइल फोन दिलाने की मांग कर रही थी. मगर, मां ने घर की समस्याएं बताकर बेटी की बात को टाल दिया करती थी. बेटी ने फिर से नए मोबाइल की डिमांड कर दी. फिर मां ने मना कर दिया और कहा कि अभी खेती किसानी में पैसा खत्म हो गया है. जब धान बिक्री हो जाएगी, तब नया मोबाइल खरीद दूंगी. नाराज पुत्री ने घर से महज दुर चली गई और कोशम की पेड़ में ओढ़नी का फंदा डालकर फांसी पर झूल गई. रात में परिवार के लोग घर में बेटी को नहीं देखा, सुबह देखा तो घर से दूर एक पेड़ से फांसी के फंदे पर उसकी लटकी हुई लाश मिली. जिसे देख परिजनों में चीख पुकार मच गई.

इसे भी पढ़ें:  CG BREAKING : चरणदास महंत के खिलाफ होगी कार्रवाई, चुनाव आयोग ने दिए निर्देश

मामले में पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि कछार बरपारा में नाबालिग ने मोबाइल की मांग पूरी न होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग पंचनामा कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles