Advertisment
दंतेवाड़ा-बीजापुरछत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली का कहर जारी, चपेट में आने से दो जवानों की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर लगातार देखने को मिल रहा है, बीते दिन आकाशीय बिजली गिरने से एक जवान की मौत हो गई थी, वहीं आज शुक्रवार को दंतेवाड़ा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो और जवानों ने अपनी जान गवा दी है।

जानकारी के अनुसार बारसूर सीआरपीएफ 195 बटालियन के टीम के साथ दोनों जवान इंद्रावती सातधार के पास सर्चिंग पर निकले थे, इसी दौरान तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से दोनों जवान घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  चुनाव के बीच रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान ओडिशा की पिकअप से 50 लाख कैश बरामद

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि, दोनों जवान बारसूर सीआरपीएफ 195 बटालियन में थे। बारसूर सीआरपीएफ 195 बटालियन के जवान इंद्रावती सातधार के पास सर्चिंग पर निकले थे इसी दौरान तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी उसकी चपेट में आने से दोनों जवान घायल हो गए थे। इसके बाद दोनों जवानों की स्थिति को देखते हुए उन्हें दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles