Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

सरकारी राशन में हेराफेरी करने वाले 4 समिति सस्पेंड, जांच में 50 लाख के अनाज की पाई गई कमी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। जिले में सरकारी राशन दुकान में 50 लाख के 800 क्विंटल अनाज की हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है. जांच के दौरान पता चला है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का चावल बाजार में बेचा जा रहा था. इस मामले में कोटा एसडीएम ने कोंचरा, सोनपुरी, आमामुड़ा, और कर्रा की समितियों को सस्पेंड कर दिया है और विस्तृत जांच की जा रही है.

कोटा विकासखंड के कोंचरा, सोनपुरी और आमामुड़ा और कर्रा सोसायटी में प्रबंधक और विक्रेताओं ने सरकार को लाखों का चूना तो लगाया ही है, आम गरीब जनता को जो राशन मिलना चाहिए उसमें भी सेंधमारी की है. लगातार शिकायत के बाद से इन सोसायटियों का भौतिक सत्यापन किया गया तो गड़बडी पकड़ में आई. जांच के बाद कोंचरा सोसायटी में 317.24 क्विं. चावल, 8.24 क्विं. शक्कर और 2.72 क्विं. नमक की कमी पाई गई. इसी प्रकार सोनपूरी में 200.85 क्विं. चावल, 3.77 क्विं. शक्कर और 5.06 क्विं चना, आमामुड़ा सोसायटी में 177.72 क्विं. चावल, 5.04 क्विं. शक्कर और 7.50 क्विं. चना और कर्रा की आनंद महिला समुह में 91.90 क्विं. चावल और 0.65 क्विं. शक्कर की कमी पाई गई थी. जिसके बाद दुकान संचालकों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर अब कार्रवाई की गई है. मामले में एफआईआर भी कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला केस में जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles