Advertisment
Uncategorized

पति ने पत्नी को तलाक देकर घर से निकाला बाहर, देवरों की बिगड़ी नीयत, मौका पाकर करने लगे जबरदस्ती

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक गांव निवासी महिला ने पति और देवरों पर गंभीर आरोप लगाया है. महिला ने बताया कि पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया. इसके साथ ही देवरों पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है.

शिकायत में सूचना पर पहुंचे मायके वालों के साथ भी मारपीट कर बंधक बनाने की बात कही गई है. पीड़िता के पिता ने बताया कि उसने अपनी दो पुत्रियों की शादी थाना गोंडा के शरीफ और शाहरुख के साथ की थी. शादी के बाद ही ससुराल वाले उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे. उसकी पुत्री को घर से निकाल दिया. दूसरी बेटी के साथ का भी ससुराल वाले उत्पीड़न करते रहे. उनकी पुत्री ने उन्हें बताया कि 4 अगस्त को देवर ने उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया.

इसे भी पढ़ें:  गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार:घर में चाय बनाते समय हुआ हादसा

30 अगस्त सुबह को महिला के दूसरे देवर शमीम ने महिला को अकेला पाकर रेप की कोशिश की. जब वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि उसे एक कमरे में बंद दिया है. विरोध करने पर सुखराम, शमशुद्दीन, नशरुद्दीन, जाकिर, शमीम, शाहरुख, अनवरी पत्नी शमशुद्दीन ने मारपीट की और बंधक बना लिया. शरीफ ने तीन तलाक दे दिया है. सूचना पर पहुंची पीआरवी ने मुक्त कराया. आरोपियों ने उसकी पुत्री के दोनों बच्चों को अपने पास रख लिया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles