Advertisment
कोरबाछत्तीसगढ़

हसदेव नदी में डूबे 10 माह के मासूम का शव दो दिन बाद बरामद, परिवार में छाया मातम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दो दिन पहले एक हृदयविदारक घटना घटी थी. जहां हसदेव नदी में नहाते समय महिला के पास खेल रहा उसका 10 माह का बच्चा रेंगते हुए पानी के पास पहुंचा और डूब गया. बच्चे को बचाने के लिए मां पानी पानी में उतरी लेकिन वह भी पानी के तेज बहाव में बह गई थी. जिसे मौके पर मौजूद चरवाहों ने बचा लिया लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका. वहीं अब दो दिन की खोजबीन के बाद बांगो पुलिस ने मासूम का शव बरामद कर लिया है. बच्चे का शव घटना स्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर हसदेव नदी में जलकुंभी के बीच फंसा हुआ मिला है. बांगो पुलिस की टीम ने शव को बरामद किया और इसकी सूचना परिजनों को दे दी है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

इसे भी पढ़ें:  डबल मर्डर से दहला शहर : घर में घुसकर मां- बेटे की हत्या, लूट की कोशिश में वारदात की आशंका

यह घटना 2 सितंबर सोमवार की दोपहर बांगो थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पाथाकछार गांव के पास हसदेव नदी के सिरकी घाट पर घटी. जहां 25 वर्षीय सुनीता अपने 10 माह के पुत्र दुष्यंत को लेकर नहाने के लिए पहुंची थी. महिला नदी में उतरकर नहा रही थी. वहीं उसका पुत्र नदी के किनारे खेल रहा था. इस दौरान बच्चा रेंगते हुए नदी की ओर चला गया. वह जब पानी में डूबा, तब महिला की नजर पड़ी. वह उसे बचाने तेज बहाव के बीच मौके पर खोजबीन करने लगी. बच्चे के नहीं मिलने पर वह मूर्छित होकर नदी में बहने लगी. इस दौरान नदी के किनारे चरवाहों की नजर पड़ी तो उन्होंने नदी में कूदकर महिला को निकाला. उसके पेट में जा चुके पानी को बाहर निकाला तो उसे होश आया. उठने पर वह बच्चे के बारे में पूछने लगी. जिसके बाद किसी तरह से उसे शांत कराया गया.

इसे भी पढ़ें:  चैतन्य बघेल की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, ईडी की गिरफ्तारी को दी है चुनौती

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची, जहां बांगो बांध से पानी का बहाव कम कराकर नदी में लापता हुए बच्चे की खोजबीन की जा रही थी. लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा था. वहीं आज बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles