Advertisment
कोरबाछत्तीसगढ़

सड़क हादसे में यूट्यूबर मोहनीश कर्ष की मौत, तेज रफ्तार बनी वजह

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। जिले के दर्री थाना अंतर्गत बरमपुर नहर किनारे बाईपास मुख्य मार्ग पर यूट्यूबर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यूट्यूबर बाइक में सवार होकर कोरबा की तरफ आ रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और हादसे में यूट्यूबर की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं घायल युवक को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। पर पहुंची दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जाँच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि कुसमुंडा निवासी 24 वर्षीय मोहनीश कर्ष एक यूट्यूबर है, जो स्पोर्ट्स बाइक के तेज रफ्तार बाइक चलाकर यूट्यूब पर वीडियो बनाकर डालता था। कोरबा ही नहीं छत्तीसगढ़ के मुख्य मार्ग और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर संडे को व्लॉग बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किया करता था।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में 19, 26 अप्रैल और 7 मई को वोटिंग

रविवार की शाम लगभग चार बजे मोहनीश कर्ष ऋषिक कुमार अपने दोस्त के साथ यूट्यूब बनाने के लिए निकला हुआ था। जहां मृतक दो लाख की कीमत वाली स्पोर्ट्स बाइक पर कैमरा हेलमेट पहन कर दोनों निकले हुए थे। उसी वक्त हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। सीधी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है कि स्पोर्ट्स बाइक में यूट्यूब वीडियो बना रहा था। जिसके चलते यह हादसा हुआ और उसकी मौत हो गई। इस हादसे में उसके एक अन्य साथी की हालत गंभीर है।

मृतक के पिता अरुण कुमार कर्ष ने बताया कि उन्हें फोन पर घटनाक्रम की जानकारी मिली और वह मौके पर पहुंचे। जहां उसकी बेटे की मौत हो चुकी थी। उसका बेटा यूट्यूबर था और हर संडे को यूट्यूब पर वीडियो बनाने निकलता था। घर में एक बहन है। मोहनीष परिवार में इकलौता पुत्र था।

इसे भी पढ़ें:  साय कैबिनेट में 14 मंत्री...कांग्रेस ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों को बनाया पक्षकार

मृतक के पिता ने एक शिक्षक हैं, जो करतला ब्लॉक में प्राथमिक शाला में पदस्थ हैं। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना मिलते परिजन मौके पर पहुंचे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles