Advertisment
छत्तीसगढ़

कम परसेंट आने पर 9वीं की छात्रा ने की सुसाइड, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा. परीक्षा में कम प्रतिशत आने से दुखी 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा की लाश घर के कमरे में लटकी मिली. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुराहाल हो गया है. पूरा मामला कोरबा जिले के बालको नगर क्षेत्र का है.

14 वर्षीय छात्रा जानवी राजपूत ने 9वीं में 78 प्रतिशत लाई है. उन्होंने इससे अधिक परसेंट आने की अपेक्षा रखी थी. कम प्रतिशत आने पर जानवी ने सुसाइड कर ली. बताया जा रहा कि पिता ने बेटी को हौसला देने नए कपड़े और मिठाई भी बांटे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही.

इसे भी पढ़ें:  पकड़ी गई बंटी और बबली की जोड़ी : बड़ी दुकानों से खरीदते थे महंगे कपड़े, फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर करते थे ठगी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles