
भागलपुर में बम धमाके में 7 बच्चे झुलसे; तीन की हालत नाजुक, 1 KM दूर तक सुनाई दी ब्लास्ट की आवाज
बिहार के भागलपुर में मंगलवार (1 अक्टूबर) की दोपहर 2 बजे के करीब शाहजंगी मैदान में बम ब्लास्ट हुआ है, जिसमें वहां खेल रहे 7 बच्चे झुलस गए। खेल के दौरान हुए ब्लास्ट में 3 बच्चे ज्यादा झुलसे हैं, बाकी चार की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सभी घायलों बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने तीन बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है।
स्थानीय लोगों ने घटना के बारें में बताया कि धमाका इतना तेज हुआ कि बम की आवाज लगभग 1 किमी दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सिटी एसपी के. रामदास के मुताबिक, मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच कर जांच कर रही है। ब्लास्ट हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंही मैदान में हुआ है।
धमाके में घायल बच्चे मन्नू की मां रुक्सार ने बताया कि ‘बम कैसे फटा, नहीं पता। बम फटने की आवाज सुनकर हम निकले तो देखा बच्चा खून से लथपथ था। बहुत तेज धमाका हुआ था। मैं अपने दो बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंची भर्ती कराया।



