Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024

13 राज्यों की 88 सीटों पर 68.49% वोटिंग, 2019 में इन पर मतदान 70.05% था

contact for Ad1
S G Travels

18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए सेकेंड फेज में शुक्रवार 26 अप्रैल को 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर 68.49% वोटिंग हुई। त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 79.66% वोटिंग हुई। महाराष्ट्र में 59.63%, बिहार 57.81% और उत्तर प्रदेश मे सबसे कम 54.85% के आसपास मतदान हुआ। 2019 के आम चुनावों में इन सीटों पर 70.05% मतदान हुआ था।

दूसरे चरण की वोटिंग के साथ ही 11 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा की सभी सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई। जहां वोटिंग पूरी हो गई उन राज्यों में राजस्थान, तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश,मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा,उत्तराखंड शामिल हैं। इसके अलावा तीन केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप, पुडुचेरी में भी वोटिंग पूरी हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  अमरजीत भगत के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें, प्रधानमंत्री मोदी की सभा में थाम सकते हैं भाजपा का दामन

इससे पहले 19 अप्रैल को पहले फेज की 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी। आज के बाद 5 फेज की वोटिंग 1 जून को खत्म होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles