Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

6 साल की बच्ची की फूड पॉइजनिंग से मौत

बिलासपुर में शादी में खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, 4 लोगों का इलाज जारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर में शादी में खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग से 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं 12 सदस्यों और मेहमानों की तबीयत बिगड़ गई जिनमें 4 लोगों का इलाज जारी है। इन्हें उल्टी-दस्त के बाद सिम्स में भर्ती कराया गया। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के भदौरा का है।

ग्राम भदौरा में कुर्रे परिवार में लड़की की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए सरगवां के रिश्तेदार गोपाल टंडन (44) पत्नी और बच्चों के साथ भदौरा आए थे। परिवार में 14 अप्रैल को बारात स्वागत करने की तैयारी चल रही थी। परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और मेहमानों का खाना चल रहा था।

शादी की पार्टी में दूषित भोजन करने से बीमार हो गए रिश्तेदार।
शादी की पार्टी में दूषित भोजन करने से बीमार हो गए रिश्तेदार।

बारात लौटते ही अस्पताल लेकर गए परिजन

इसे भी पढ़ें:  CAF के जवान ने ससुराल पहुंचकर बरसाईं गोलियां, चाचा ससुर और साली की मौत, मचा हड़कंप

भदौरा के पूर्व उपसरपंच राजेंद्र राठौर ने बताया कि बारात लौटने के बाद रिश्तेदारों और मेहमानों ने भोजन किया। दूसरे दिन 15 अप्रैल की सुबह भी भोजन का इंतजाम था। लेकिन, रिश्तेदारों और मेहमानों की खाना खाने के पहले ही तबीयत बिगड़ गई। करीब दर्जन भर लोगों को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

बीमार लोगों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।
बीमार लोगों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

6 साल की बच्ची की मौत, परिवार के सदस्य अस्पताल में भर्ती

इस दौरान धनीराम टंडन की 6 साल की बेटी सिद्धी की हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया, जहां से उसे प्राइवेट अस्पताल भेज दिया गया। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग से मौत होने की बात सामने आई है।

दूषित खाना खाने के बाद करीब दर्जन भर लोग बीमार हो गए हैं।
दूषित खाना खाने के बाद करीब दर्जन भर लोग बीमार हो गए हैं।

इनका चल रहा इलाज

इसे भी पढ़ें:  पुलिस कप्तान की अपील: धान खरीदी के समय साइबर ठग और अपराधी हो जाते हैं सक्रिय…जिले के किसान रहे सावधान…देखें वीडियो क्या कहा SP ने

वहीं, इस घटना में बीमार मस्तूरी के सरगवां निवासी रमशीला (26) गोपाल टंडन (44) उसकी बेटी शीनू टंडन (14) बेटा शिरीष कुमार टंडन (16) सहित बाकी लोगों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles