Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

बदमाश के चक्कर में नप गए 6 पुलिसवाले, थाना प्रभारी पर भी हुई कार्रवाई

contact for Ad1
S G Travels

बिलासपुर। अपराध दर्ज कराने थाने पहुंचे आदतन बदमाश ने जमकर हंगामा मचाया, यही नहीं गाली–गलौज करते हुए फोन करवाने की भी धौंस दिखाई. लेकिन झूठी शिकायत की आशंका पर थाना स्टाफ ने घायल बदमाश की रिपोर्ट नहीं लिखी. मामले में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने रतनपुर थाना प्रभारी समेत आधा दर्जन स्टाफ को लाइन अटैच कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, विक्की उर्फ विकास रावत का नाम रतनपुर थाने के गुंडा सूची में शामिल है. उसके खिलाफ थाने में कई अपराध दर्ज हैं. रविवार की रात वह अचानक रतनपुर थाना पहुंचा और कुछ लोगों पर शराब भट्टी के पास मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अपराध दर्ज कराने की बात कहने लगा. आरोपी ने बताया कि मारपीट में उसके कंधे में चोट है और हाथ से भी खून बह रहा है.

इसे भी पढ़ें:  अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होते ही नामांतरण भी हो जाएगा… नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, भ्रष्टाचार से भी मुक्ति

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पहले घटना की तस्दीक करने और घटना सही पाए जाने पर अपराध दर्ज करने की बात कही, तो विक्की रावत तत्काल अपराध दर्ज करने की बात कहते हुए थाने में हंगामा मचाते हुए गाली-गलौज कर थाना प्रभारी को फोन लगवाने की धौंस देने लगा. बदमाश युवक थाने में हंगामा करता रहा और पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे. फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया. एसपी रजनेश सिंह ने मामले में संज्ञान लिया. घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए रतनपुर थाना प्रभारी रजनीश सिंह, आरक्षक नंदकुमार यादव, अजय भारद्वाज, घनश्याम राठौर, दुर्गेश प्रजापति, राकेश आनंद को लाइन अटैच कर दिया है.

इसे भी पढ़ें:  बिना दवा कैंसर के इलाज का दावा : छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने नवजोत सिंह सिद्धू को लीगल नोटिस भेजकर मांगा जवाब

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles