Advertisment
छत्तीसगढ़

ग्रामीणों के घर घुसे 5 जंगली सुअर, घर में हुए कैद…रेस्क्यू करने नही पहुँची टीम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रतनपुर | रतनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 सांधिपारा में भोलाराम के घर में बीती रात 5 जंगली सुअर घुस गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे, तो सुअरों को घर में देखकर घबरा गए और डर के कारण सभी घर से बाहर निकलकर दरवाजा बंद कर दिया। इस दौरान 2 सुअर बाहर निकल गए, जबकि 3 घर के अंदर फंस गए। जंगली सुअरों की इस घटना से मोहल्ले में भय और उत्सुकता का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, लेकिन विभाग ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की। काफी देर बाद पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी भी गंभीरता से काम करने के बजाय लापरवाह नजर आए।

इसे भी पढ़ें:  29 हजार हितग्राहियों के खाते महतारी वंदन योजना के पैसे नहीं भेजेगी सरकार

घटना ने मोहल्ले के निवासियों को न केवल डरा दिया, बल्कि वन विभाग की उदासीनता पर सवाल भी खड़े किए। जंगली सुअरों के रेस्क्यू का काम अब तक शुरू नहीं हुआ था, जिससे मोहल्ले में आक्रोश और चिंता का माहौल है। वन विभाग की सुस्ती ने इस घटना को और गंभीर बना दिया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles