Advertisment
Accidentअंबिकापुरछत्तीसगढ़

अंबिकापुर में 5 लोगों की मौत, ट्रक की ठोकर से कार के उड़े परखच्चे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर। अंबिकापुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना उदयपुर थानाक्षेत्र के नेशनल हाइवे पर स्थित गुमगा के पास की है, जहां सामने से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि कार इतनी ​बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई थी कि उसमें बैठे लोग फंस गए थे जिन्हें कटर से काटकर बाहर निकाला गया है।

इसे भी पढ़ें:  अंबिकापुर के ग्रीन एरिया में दबंगों ने काट डाले सैकड़ों पेड़, टीएस सिंहदेव ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक राजधानी रायपुर के चंगोरा भांठा इलाके के रहने वाले हैं और सरगुजा जा रहे थे। इसी दौरान गुमगा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। फिलहाल हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles