Advertisment
बस्तरछत्तीसगढ़

उल्टी-दस्त से 5 लोगों की मौत ! स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, आनन-फानन में लगाया जा रहा स्वास्थ्य शिविर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बस्तर। जिले के दरभा ब्लॉक के कोयनार ग्राम पंचायत में उल्टी-दस्त से हो रही मौतों ने जिले में हड़कंप मचा दिया है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, दो और लोगों की जान जाने के बाद मृतकों की संख्या अब 5 हो गई है। हालांकि, इन मौतों का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बता दें कि पहले हुई मौतों के बाद जिला प्रशासन ने डायरिया से मौतों की बात को खारिज किया था, लेकिन अब मृतकों की संख्या बढ़ने के कारण उल्टी-दस्त के संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है, जहां ग्रामीणों की जांच और इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें:  बीजापुर में नक्सलियों का आतंक, IED ब्लास्ट में कोबरा 206 का जवान झुलसा, रायपुर रेफर

गौरतलब है कि इससे पहले, एक छात्र और एक ग्रामीण की मौत के बाद भी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था, लेकिन अब फिर से बढ़ते मामलों के कारण शिविर को दोबारा सक्रिय किया गया है, इससे स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बावजूद, बढ़ते मामलों से यह स्पष्ट है कि और ठोस कदम उठाने की जरूरत है। साथ ही, इन मौतों के पीछे की वास्तविक बीमारी का पता लगाना बेहद जरूरी है, ताकि स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें:  सादे कपड़ों में ग्राहक बनकर ढाबे में शराब लेने पहुंचे SSP, रेड मारकर की कार्रवाई, आधी रात होटल- रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश

बहरहाल बस्तर कलेक्टर हरीश एस ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है, जिससे मौतों के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके और स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles